Breaking News

test

सरकार का पहला बजट सत्र 17 से, मार्च के पहले सप्ताह में पेश हो सकता है बजट

चंडीगढ़ (सुशील भार्गव).अबकी बार हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 12 से 15 दिन चल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि बजट मार्च के प्रथम सप्ताह में पेश होगा। 17 फरवरी से बजट सत्र का आगाज होगा। संभावना जताई जा रही है कि सीएम मनोहर लाल दो या तीन मार्च को बजट पेश कर सकते हैं।


यानी बजट सत्र अबकी बार रिकार्ड 15 दिन तक भी चल सकता है, क्योंकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र 28 दिन तक भी चलता है। सीएम पहले ही विधानसभा में यह घोषणा कर चुके हैं अबकी बार गठबंधन सरकार के पांच सालों में 100 सीटिंग होंगी।

संभवत: ऐसा पहली बार होगा कि कोई मुख्यमंत्री प्रदेश का बजट पेश करेगा। हालांकि बजट पेश करने की तारीख एवं सत्र की अवधि विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी तय करेगी। यह बजट गठबंधन सरकार का होगा, इसलिए पूरे प्रदेश की नजर इस पर रहेगी। इस बजट में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की झलक भी दिखेगी।

नई पहल, अलग-अलग सेक्टरों से ली राय

सीएम मनोहर लाल के पास वित्त मंत्रालय भी है। उन्होंने बजट पेश करने से पहले नई पहल की है। क्योंकि अब तक वे अलग-अलग सेक्टरों के लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं। इनमें किसानों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों के अलावा अन्य सेक्टरों के लोगों से बातचीत शामिल है।

यही नहीं बजट से पहले भी चर्चा होगी, जो भी अच्छे सुझाव होंगे, उन्हें बजट में शामिल किया जाएगा। प्री-बजट चर्चा के बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा और इसके बाद वित्त मंत्री के रूप में सीएम सदन में वार्षिक बजट पेश करेंगे।

3 दिन होगी प्री बजट चर्चा
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 17 फरवरी से शुरू होगा। शुरूआत के तीन दिन प्री-बजट चर्चा होगी। सबसे खास बात यह होगी कि अबकी बार सभी 90 विधायकों को अपने-अपने हलके के अलावा विभागवार योजनाओं को लेकर सुझाव देने का मौका मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि अबकी बार अच्छे सुझावों को गठबंधन सरकार बजट में भी शामिल करेगी। बजट पेश करने से पहले चर्चा करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा विधानसभा (फाइल)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37YvD4E
via
सरकार का पहला बजट सत्र 17 से, मार्च के पहले सप्ताह में पेश हो सकता है बजट सरकार का पहला बजट सत्र 17 से, मार्च के पहले सप्ताह में पेश हो सकता है बजट Reviewed by Dibyendu on 17:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.