Breaking News

test

मायके से पैसे न लाने पर पत्नी को पीटने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत

एसएसपी ने वुमेन सेल को सौंपी मामले की जांच

बटाला | लेहल कला में ब्याही महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर मायके से पैसे न लाने पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन को शिकायत दी है। एसएसपी ने जांच वुमन सेल को सौंप दी है। पीड़िता को इंसाफ के लिए शिवसेना भारत की महिला नेत्री अर्चना योगी समर्थन में आई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति विदेश से महीने पहले घर आया और घर बनाने के लिए उसे मायके से एक लाख लाने को कहा। विरोध करने पर पति व ससुरालियों ने मारपीट की। कुछ दिन बाद मैंने मायके से पैसे मांगो तो परिजनों ने एक लाख रुपए मेरे पति को दिए। पर कुछ दिन बाद पति ने शराबी हालत में फिर पैसे लाने को कहा। विरोध किया तो सारी रात मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। आरोप लगाया कि पति ने 27 जनवरी को मेरे मायके फोन कर मेरे परिजनों को कहा कि इसे ले जाओ, नहीं तो इसकी लाश ले जाना। इसके मेरी मां व भाई सुबह ही बटाला ले जाने के लिए पहुंचे तो उसके ससुर, सांस व परिजनों और गांव के कुछ अज्ञात युवकों ने उनसे मारपीट की। इसके बाद उसके भाई लेहल कलां से मुझे ले गए और सिविल में भर्ती कराया। उधर, एसएसपी का कहना है कि जांच वुमेन सेल को सौंप दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FpZEH
via
मायके से पैसे न लाने पर पत्नी को पीटने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत मायके से पैसे न लाने पर पत्नी को पीटने का आरोप, एसएसपी को दी शिकायत Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.