Breaking News

test

गुणाचौर शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर 50 हजार की लूट

घटना की जानकारी हासिल करते पुलिस मुलाजिम।

भास्कर संवाददाता|बंगा सिटी

गांव गुणाचौर में सोमवार देर शाम 6:30 बजे के करीब मुकंदपुर रोड पर एक शराब के ठेके से पिस्तौल के बल पर करीब 50 हजार की नकदी लूट ली गई। कार में आए 4 लुटेरों ने पहले शराब खरीदने की बात कही तथा मौका देख अंदर जाकर करिंदे से नकदी लूट ली। जानकारी के अनुसार गांव गुणाचौर स्थित ठेके पर काम करने वाले बलिहार सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम करीब साढ़े 6 बजे एक कार में चार लोग ठेके पर आए तथा उसमें से 3 लोग नीचे उतरे। इसके बाद इन लोगों ने शराब की पेटी का रेट पूछा तथा उन्होंने गेट खोल दिया। इसके बाद इन तीन में से 2 लुटेरों ने पिस्तौल निकाल ली, जिसमें से एक ने उसके सिर पर पिस्तौल मारी। इन लोगों ने दिन भर की करीब 50 हजार रुपए की सेल उठा ली तथा ठेके से अलग-अलग महंगे ब्रांड की डेढ़ पेटी शराब उठा ली। कुछ ही मिनट में लुटेरे वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मुकंदपुर इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पवन कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। जिस ठेके पर लूट हुई है, वह कांग्रेसी नेता धर्वजीत भरोमजारा के ग्रुप का है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banga News - 50 thousand robbery on the basis of pistol on gunchaur liquor contracts
Banga News - 50 thousand robbery on the basis of pistol on gunchaur liquor contracts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36teGOx
via
गुणाचौर शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर 50 हजार की लूट गुणाचौर शराब ठेके पर पिस्तौल के बल पर 50 हजार की लूट Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.