Breaking News

test

सीटीयू की लाॅन्ग रूट बसों का टिकट अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे, मोबाइल एप पर ट्रैकिंग की भी सुविधा

चंडीगढ़. चंडीगढ़ ट्रांस्पोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू)की लाॅन्ग रूटपर जाने वाली बसों की रिजर्वेशन प्रक्रिया ऑनलाइन करदी गई है।दो साल पहले आए प्रपोजल को प्रशासन ने आखिरकारहरी झंडी दे ही दी। सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट डाॅ. अजय सिंगला ने इस सर्विस को शुरू किया। लोग सीटीयू मुसाफिर मोबाइल एप के जरिए सीटीयू की लाॅन्ग रूट पर चलने वाली बस को रियल टाइम में ट्रैक भीकर सकेंगे। यानि बसकहां ट्रैवल कर रही है, इसकी जानकारी मोबाइल एप पर ही मिल जाएगी।

ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन रिजर्वेशन

वेबसाइटctuonline.chd.gov.in और सीटीयू मुसाफिर एप के जरिए लोग टिकट बुक करवा सकते हैं। रिजर्वेशन के लिए कोई एक्सट्रा चार्जनहीं लगेगा। एसबीआई एमओपीएस पेमेंट गेटवे के जरिए ऑनलाइन पेमेंट होगी।


कितने दिन पहले करवाएं बुक

10 दिन पहले या फिर जिस दिन या जिस वक्त बस चलेगी, उससे 1 घंटा पहले आप टिकट बुक करवा सकते हैं। इस एप को ईमेल और एसएमएस गेटवे के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है, जिससे टिकट बुकिंग कंफर्मेशन ईमेल और मैसेज के जरिए टिकट बुक करवाने वाले को जाएगा।

लॉन्ग रूट पर167 इंटर स्टेट बसें
सीटीयू की करीब 167 इंटर स्टेट बसें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और दिल्ली के 51 रूट पर चलती हैं। सीटीयू पुरानी बसों के अलावा 79 नई खरीदी गई एचवीएसी बसें भी लाॅन्ग रूट पर चला रहा है।इनकाकिराया ऑर्डेनरी बसों के मुकाबले सिर्फ 20 फीसदी ज्यादा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ctuonline.chd.gov.in पर ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है।
सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट डाॅ. अजय सिंगला ने इस सर्विस को शुरू किया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RSpgZV
via
सीटीयू की लाॅन्ग रूट बसों का टिकट अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे, मोबाइल एप पर ट्रैकिंग की भी सुविधा सीटीयू की लाॅन्ग रूट बसों का टिकट अब ऑनलाइन बुक करा सकेंगे, मोबाइल एप पर ट्रैकिंग की भी सुविधा Reviewed by Dibyendu on 06:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.