Breaking News

test

योजनाबंदी से ही मिशन होगा कामयाब

भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट की माहवार एजेंडे संबंधी मीटिंग हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारियों, डाइट प्रिंसिपल और 19 ब्लॉकों की टीमों ने भाग लिया।

इस मौके डिप्टी डीईओ बलबीर सिंह ने कहा कि मिशन शतप्रतिशत के तहत 100 फीसदी परिणाम के लिए प्रभावशाली ढंग से योजनाबंदी की जाए। उन्होंने नए सेशन के लिए दाखिला मुहिम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। मेहनती टीचरों के प्रयास से बच्चों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाने से परिणामों में सुधार हुआ है। टीचर अपनी कक्षाओं के बच्चों का समय-समय पर विश्लेषण अवश्य करें ताकि उनका सर्वपक्षीय विकास सुनिश्चित बनाया जा सके।

विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए भेजे गए मॉडल पेपर वरदान साबित हो रहे हैं।

जिला कोऑर्डिनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब पवन अत्री ने बताया कि जिले के 19 ब्लाकों के शिक्षा अधिकारियों की बैठक गुरदासपुर और बटाला में की गई, जिसमें विभाग की ओर से भेजे गए फरवरी माह के एजेंडे पर विचार किया। प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की प्री-पोस्ट 10 फरवरी को होगी।

इस मौके बीएमटी जगदीश बैंस, बिक्रमजीत सिंह, मनजीत सिंह, राम सिंह, मलकीत सिंह, लखविंदर सिंह, डाइट के प्रिंसिपल रतनलाल, बीपीईओ बोधराज, सुषमा कुमारी, नीरज कुमार, महेंद्रपाल आदि मौजूद थे।

बैठक में भाग लेते विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे टीचर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Batala News - mission will succeed only through planning


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O9KTnA
via
योजनाबंदी से ही मिशन होगा कामयाब योजनाबंदी से ही मिशन होगा कामयाब Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.