Breaking News

test

हिमाचल में बर्फबारी से 4 एनएच समेत 120 सड़कें बंद, सूबे में आज भी बारिश

भास्कर न्यूज | जालंधर/लुधियाना/शिमला

हिमाचल में सोमवार रात से हो रही बारिश व बर्फबारी से सूबे में फिर से ठंडक लौट आई है। मंगलवार को दिन के समय बादल छाए रहने के बाद हुई बारिश के बाद अधिकतम पारे में फिर गिरावट आई है। अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, फिरोजपुर, लुधियाना में दिन भर बादल छाए रहे। बठिंडा में सुबह तो जालंधर में देर रात तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी सूबे में कई जगह पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। वीरवार से अगले 5 दिन खुले इलाकों में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। उधर, हिमाचल के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी से जनजीवन फिर अस्तव्यस्त हो गया है। 4 एनएच समेत प्रदेश की 120 सड़कें बंद हो गई हैं। हिमाचल के हरिपुरधार-नाहन रोड पर विरवाना मोड़ के पास बर्फ पर स्किड होकर एक कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। भारी बर्फबारी के बीच शवों को सड़क तक पहुंचाने में पुलिस, राजस्व विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई। हिमाचल में बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा 1 फरवरी से छाएगी धुंध

हरियाणा में 29 जनवरी को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी-बारिश हो सकती है। 30 से सुबह के समय धुंध छाएगी। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। 1 से 3 फरवरी तक गहरी धुंध छा सकती है। मंगलवार को हरियाणा के कई जिलों में जहां हलकी व तेज बारिश हुई, वहीं, चरखी दादरी 4 व फतेहाबाद के 2 गांवों में ओले भी गिरे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - himachal snowfall 120 roads including 4 nh closed rain in the state today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37CgmXl
via
हिमाचल में बर्फबारी से 4 एनएच समेत 120 सड़कें बंद, सूबे में आज भी बारिश हिमाचल में बर्फबारी से 4 एनएच समेत 120 सड़कें बंद, सूबे में आज भी बारिश Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.