टांडा पुलिस ने गश्त दौरान तीन नौजवानों को एक इनोवा कार, 370 ग्राम नशीला पदार्थ, दो कंप्यूटर कंडा, 7 लाइटर और 15 सिरिंजें समेत गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गिरफ्तार नौजवानों की पहचान गुरदीप सिंह सोनू टैंकी, पिरथी सिंह निवासी बैंस अवान और सुखविंदर सिंह सुखा निवासी आलमपुर थाना दसूहा के रूप में हुई। थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एएसआई महेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मियानी के पास थी। जब पुलिस पार्टी पुलपुख्ता मियानी मोड़ पहुंची तो एक इन्नोवा कार में तीन नौजवान शक्की हालत में बैठे नजर आए। उनसे पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम गुरदीप सिंह सोनू टैंकी और साथियों ने पिरथी सिंह व सुखविंदर सिंह सुखा बताई। एएसआई महेश कुमार ने मौके पर मुख्य अफसर थाना टांडा को इत्लाह दी। इस पर एडिशनल एसएचओ टांडा सब इंस्पेक्टर रणजोध सिंह समेत एएसआई तजिंदर सिंह और पंजाब होमगार्ड जवान दलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और इन्नोवा कार की तालाशी दौरान 370 ग्राम नशीला पदार्थ, दो कंप्यूटर कंडे, 7 लाइटर और 15 सिरिंजें बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर रणजोध सिंह ने मौके पर तीनों नौजवानों को गिरफ्तार करके थाना टांडा लाए अौर केस दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GEMGwS
via
इनोवा सवार तीन युवक पकड़े, नशीला पदार्थ, कंप्यूटर कंडा, लाइटर और सिरिंजें बरामद
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: