संगरूर.कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी करते हुए जरूरी प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में सेहत विभाग द्वारा एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के साथ ऑक्सीजन व 6 बेड तैयार किए गए हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जाए। हालांकि अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन न होने के कारण समस्या जरूर आ सकती है। मंगलवार शाम पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के एमडी कुमार राहुल ने पंजाब के सभी सिविल सर्जन व मेडिकल स्पेशलिस्ट्स डॉक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।
सरकारी अस्पताल के वार्ड में जरूरी उपकरण मौजूद : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में पंजाब सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है। साथ में जरूरी उपकरण मौजूद है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जरूरी प्रबंध करने के साथ-साथ निर्देश दिए गए हैं।
7 वायरसों का समूह सांप व चमगादड़ से फैलता है
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. कृपाल सिंह का कहना है कि अभी तक यह तथ्य सामने आया है कि चीन से शुरू हुए वायरस नेपाल बाॅर्डर तक पहुंच गया है। यह सांप व चमगादड़ से फैलता है। उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस 7 वायरसों का एक बड़ा समूह है। कोरोना जो जानवरों में आम है। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीएस) के अनुसार, कोरोना वायरस जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। अब एक नया चीनी कोरोना वायरस, सार्स वायरस की तरह है, जिसने सैकड़ों को संक्रमित किया है।
येे हैं लक्षण
जुकाम, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, गले में दर्द वायरस के लक्षण हैं। इसके बिगड़ने पर इन्फेक्शन से निमोनिया, रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेल्योर होने का खतरा यहां तक कि मौत भी हो सकती है। इस वायरस के लिए अभी कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बचाव ही रास्ता है।
इन तरीकों को अपनाकर करें बचाव
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं।
- शॉपिंग मॉल्स-शोरूम्स और अस्पतालों की रेलिंग, दरवाजों के हैंडल को न छुएं।
- फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं।
- बुखार, जुकाम, खांसी वाले व्यक्ति से दूूर रहेंं।
- जानवरों को हाथ लगाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह जरूर धोएं।
- छींकते-खांसते वक्त नाक-मुंह ढकें।
- फ्लू वाले व्यक्ति के नजदीक न जाएं।
- बुखार और खांसी होने पर ट्रेवल न करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aRVpd1
via
No comments: