चंडीगढ़/मोहाली.पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन अपने नए वर्ल्ड क्लास स्टेडियम के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी के लिए तैयार है। एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि 2020 में ये ग्राउंड इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करेगा और इसकी शुरुआत टी-20 क्रिकेट के त्यौहार आईपीएल के साथ हो सकती है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पहली ऐसी एसोसिएशन है जिसके पास अपने दो इंटरनेशनल स्टेडियम है। मोहाली का आईएस बिंद्रा स्टेडियम 1992 में बनकर तैयार हुआ था लेकिन समय के साथ साथ यहां पर फैंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पार्किंग और लाइट्स की हाइट इसमें सबसे अहम थे।
एसोसिएशन ने नई शुरुआत के साथ सभी परेशानियों को दूर करते हुए अपने नए स्टेडियम को तैयार किया है, यहां पर स्पाइडर कैम की भी सुविधा होगी। नए स्टेडियम को रिहाइशी इलाके से भी हटकर बनाया गया है ताकि पार्किंग की कोई परेशानी न हो।
पीसीए के मुल्लांपुर स्टेडियम को 40 एकड़ में बनाया गया है और यहां से पंजाब व चंडीगढ़ आना जाना बेहद आसान है। अभी यहां डोमेस्टिक मैच आयोजित हो रहे हैं और अब सभी को इंतजार इंटरनेशनल क्रिकेट का है।
हाईलाइट्स
- 27000 थी आईएस बिंद्रा स्टेडियम की सिटिंग कैपेसिटी, 38000 होगी पीसीए के मुल्लांपुर स्टेडियम में कैपेसिटी
- 04 से 6 फ्लड लाइट्स ही होंगी मुल्लांपुर स्टेडियम में, मोहाली स्टेडियम में 18 लाइट्स लगाई गई थीं
- 16 गेट्स होंगे नए स्टेडियम में फैंस की सहूलियत के लिए, ये सभी गेट्स डिसएबल फ्रैंडली भी होंगे
- 30 मिनट बाद मैदान को रेडी किया जा सकता है भारी बरसात होने पर, सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे
- 03 ग्राउंड हैं नए स्टेडियम में, पहला इंटरनेशनल मैच के लिए, दूसरा डोमेस्टिक और तीसरा प्रैक्टिस मैच के लिए
- 40 एकड़ में बनाया गया है पीसीए का नया मुल्लांपुर स्टेडियम, ये दुनिया के बेस्ट ग्राउंड में से एक होगा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36gI7ns
via
No comments: