Breaking News

test

गणतंत्र दिवस पर खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए

गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। रजिया सुल्ताना ने शहीद की यादगार तथा अजायब घर को देखने के बाद उनके पिता सरदार किशन सिंह के स्मारक पर भी श्रद्धांजलियां अर्पित कीं। उन्होंने कहा कि अगर हम आजाद फिजा में सांस ले रहे हैं तो यह सब शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने तथा देश की तरक्की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को हमें पूरी तनदेही तथा वचनबद्धता के साथ निभाना चाहिए। इस मौके पर नवांशहर के विधायक अंगद सिंह, बलाचौर के विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, डिप्टी कमिश्नर विनय बुबलानी, एसएसपी अलका मीणा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतवीर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी मोहन सिंह, बंगा के एसडीएम गौतम जैन, एसपी (डी) वजीर सिंह खैहरा, बंगा के डीएसपी नवनीत सिंह माहल मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banga News - tributes paid to martyr bhagat singh at khatakkalan on republic day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uAQyMw
via
गणतंत्र दिवस पर खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गणतंत्र दिवस पर खटकड़कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.