Breaking News

test

डीसी साहब... सीएम को इस बार डंपिंग ग्राउंड से हर्बल पार्क वाली सड़क से लाना

डीसी साहब... इस बार सीएम मनोहर लाल को पंचकूला एक्सटेंशन सेक्टरों में विजिट के लिए लाओगे तो सेक्टर-23 डंपिंग ग्राउंड से सेक्टर-26 आने-जाने वाली सड़क से ही लाना। उन्हें भी पता चले कि यहां रहने वाले लोग इस रूट पर खस्ताहाल सड़कों पर कैसे चलने को मजबूर है। जी हां, पंचकूला एक्सटेंशन सेक्टरों में कई महीनों से गड्ढाें में तबदील सड़कों से परेशान हाेने के बाद अब डीसी से लेकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर और सीएम हरियाणा तक को ट्वीट और चिटि्ठयां लिखनी शुरू कर दी है। लोक सर्वहितकारी सोसाइटी के चेयरमैन ने भी डीसी को कंप्लेंट लिख सीएम को इस रूट से इन सेक्टरों में विजिट के लिए बोला है। दरअसल, घग्गर पार सेक्टरों में सड़कों की इतनी बुरी हालत है कि अब तो लोग भी इस सोच में डूबे है कि गड्ढाें से लबालब इन सड़कों पर चलते वक्त अपने व्हीकल बचाएं या अपनी खुद की जान। गड्ढे इतने ज्यादा हो गए है कि पता ही नहीं चलता कि चलें तो आखिर कहां चलें। हैरानी की बात तो ये है कि जहां सड़कों पर गड्ढाें को भरने के लिए पैचवर्क किया जाना था, वहां इन गड्ढाें में मिट्‌टी भर दी गई। मंगलवार को हुई बरसात के बाद अब इन गढ्डों से वो मिट्‌टी भी हट गई।

पंचकूला एक्सटेंशन सेक्टरों में जाने वाली सड़कों की कंडम हालत के बाद लोगों ने लिखा

अधिकारियों को तो जितनी मर्जी चिट्ठियां लिख लो

मैंने सीएम हरियाणा और डीसी पंचकूला को चिट्‌ठी लिखी है। उसमें प्रशासनिक अधिकारियों को कहा है कि जब भी सीएम मनोहर लाल ने पंचकूला एक्सटेंशन सेक्टरों में विजिट करना हो तो उन्हें सेक्टर 23 डंपिंग ग्राउंड से सेक्टर 26 आने-जाने वाली सड़कों से लाया करो। क्योंकि जो परेशानी टूटी सड़कों से पब्लिक झेल रही है उस परेशानी के बारे में सीएम को भी तो पता चले। अधिकारियों को तो जितनी मर्जी चिट्ठियां लिख लो, काम तो पब्लिक को पता है कैसे हो रहा है।

- राकेश अग्रवाल, लोक सर्वहितकारी सोसाइटी।

लोग बोले- मिट्‌टी से गड्ढे भरने वाली पता नहीं कौन सी नई तकनीक अा गई है

हमारे यहां सड़कों की खस्ता हालत का अब से नहीं शुरुआत से ही बुरा हाल है। पहले सड़कें बनती है और उसके बाद कुछ ही महीनों में वो टूटने लगती है। पहले अफसर और मंत्री कहते है कि ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी, लेकिन पब्लिक कुछ बोलती नहीं और मेटर वहीं दब जाता है। समझ नहीं आता कि जब पब्लिक के पैसे से शहर में डेवलपमेंट होती है तो उसकी प्राॅपर जांच क्यों नहीं होती। कई महीनों से घग्गर पार सेक्टरों में सड़कों पर बेशुमार गड्ढे है, लेकिन अब हमें नहीं पता कि इन गड्ढाें को भरने के लिए मिट्‌टी डालने वाली कौन सी नई टेक्निक इनके पास आ गई है।

- अनिल पंगौत्रा, सेक्टर 26

सीएम को ट्वीट कर बोला, गाड़ी बचाएं या अपनी जान बचाएं

मैं सेक्टर 2 में रहती हूं और मेरा सेक्टर 25 में आयुर्वेद क्लीनिक है। मैं अपने बेटे के साथ जब भी कार से क्लीनिक जाती हूं तो सड़कों पर इतने गड्ढे है कि सोचती हूं अपनी कार को गड्ढाें से बचाऊं या अपने बेटे को। मैंने परेशान होकर अब सीएम हरियाणा को ट्वीट किया है और उन्हें फोटो भी ट्वीट की है। मैने एक वीडियो भी बनाई है, उसमें सड़क पर सभी गड्ढाें को मिट्‌टी से भर दिया गया। अब सोचने की बात ये है कि मिट्‌टी से गड्ढाें को कब से भरा जाने लगा है। अफसरों को कोई पूछने वाला नहीं है क्या पंचकूला में।

- डॉ. अनु गाेयल, रेजीडेंट।

मार्च में काम शुरू करने की प्लानिंग

सेक्टर 23 से सेक्टर 26 जाने वाला रूट एचएसवीपी के पास ही है और अब मौसम ठीक होते ही इसका काम शुरू करवा दिया जाएगा। हमारी पूरी कोशिश है कि मार्च एंड तक इसका काम करवा दिया जाए। इसके लिए एस्टीमेट भी बना रहे है और जल्द टैंडर करने का प्रोसेस भी शुरू करवा दिया जाएगा।

- नरेंद्र कुमार पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road
Panchkula News - dc sir bringing cm from the dumping ground this time to the herbal park road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RzwmDE
via
डीसी साहब... सीएम को इस बार डंपिंग ग्राउंड से हर्बल पार्क वाली सड़क से लाना डीसी साहब... सीएम को इस बार डंपिंग ग्राउंड से हर्बल पार्क वाली सड़क से लाना Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.