चंडीगढ़.एचएसवीपी मुख्यालय द्वारा जारी इनहांसमेंट रिकेलकुलेशन की प्रकिया पूरी करने की 31 जनवरी की डेड लाइन में जोनल कमेटी की ओर से मात्र 11 सेक्टरों की फाइल अंतिम स्वीकृति के बाद सीए फर्म को भेजी है। एचएसवीपी के पाचों जोन में कुल 103 सेक्टरों की रिकेलकुलेशन होनी है। इस मुद्दे पर पिछले दो वर्ष से संघर्ष कर रहे प्रदेश के हजारों परिवारों में रिकेलकुलेशन प्रकिया में हो रही लगातार देरी से नाराजगी है।
ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एचएसवीपी मुख्य प्रशासक पर नियमों प्रकिया को लटकाने का आरोप लगाते हुए सीएम से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि इनहांसमेंट रिकेलकुलेशन नोटिफिकेशन को अधिकारी उसे दरकिनार कर नियमों के विरुद्ध आदेश जारी कर प्रकिया को लटका रहे हैं।
वत्स ने कहा कि जब भी कोई अधिकारी एचएसवीपी मुख्य प्रशासक या जोनल एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर तबादला होकर आता है, तो वह बिना इस मुद्दे की गंभीरता जाने व बिना नोटिफिकेशन को समझे, अपने बनाए नियमों के अनुसार रिकेलकुलेशन प्रकिया शुरू कर देता है, जिसके कारण ये प्रकिया लगातार लटकती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि यह मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा है। बलदेव राज समेत 56 लोगों ने याचिका लगाई है कि हुडा ने 2018 में नोटिस जारी कर 2,599 रुपए प्रति वर्गगज की दर से इनहांसमेंट भरने के नोटिस दिए थे। नोटिस में यह स्पष्ट नहीं कि यह गणना किस आधार पर की गई है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने हुडा को स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
पाचों जोन से 11 सेक्टरों की रिकेलकुलेशन प्रकिया पूरी
हिसार जोन से सेक्टर- 3, 5, 1 व 4 पार्ट, फतेहाबाद सेक्टर- 3 पार्ट वन तथा पंचकुला जोन से करनाल सेक्टर- 9 व 32 की फाइल जोनल कमेटी व सीए फर्म से स्वीकृति के बाद मुख्यालय पहुंच चुकी है, जबकि हिसार जोन से जींद सेक्टर- 6, 7, 8, 9 की फाइल जोनल कमेटी ने स्वीकृति के बाद सीए फर्म को भेजी है। इसके अलावा रोहतक जोन से कुल 15 सेक्टरों की और फरीदाबाद सेक्टर- 46 व गुड़गांव सेक्टर- 57 की रिकेलकुलेशन प्रकिया पूरी हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZPOkT
via
No comments: