श्री दशमेश मार्शल आर्ट अकादमी में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को लेकर 1 से 2 फरवरी तक 2 दिवसीय 8वीं राष्ट्रीय बधिर जूडो चैंपियनशिप करवाई जाएगी। इसका उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह 1 फरवरी को करेंगे। जिला रोपड़ जूडो एसोसिएशन तथा पंजाब डीफ एसोसिएशन द्वारा प्रबंधों को अंतिम टच दिया जा रहा है। जूडो तकनीकी टीम के चेयरमैन तथा राष्ट्रीय ऑब्जर्वर मुनवर अंजार ने विशेष तौर पर पहुंच कर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत के 22 राज्यों से 450 खिलाड़ी तथा अधिकारी आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में पहली बार हो रही बधिर चैंपियनशिप के खिलाड़ियों तथा अधिकारियों की रिहायश तख्त श्री केसगढ़ साहिब के श्री गुरु तेग बहादुर निवास में होगी। उन्हें अकादमी में लाने तथा छोड़ने के लिए विशेष ट्रांसपोर्ट का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही स्टेडियम की बढ़िया लाइटिंग की गई है। इस मौके प्रबंधक सचिव जरनैल सिंह निक्कूवाल, राष्ट्रीय महासचिव आईशा मुनवर, दीपक गुप्ता, जापानी कोच नाका मुरा, राजिंदर शर्मा, संजय गिरी, पवन कुमार, राज घई, कुलदीप परमार, कुलदीप सिंह काला, अभिजीत सिंह, रामपाल, इंद्रजीत सिंह बेदी, सुरिंदर भटनागर, मनिंदर राणा, बिल्लू राणा, सुच्चा सिंह उपस्थित थे।
प्रबंधों का जायजा लेते राष्ट्रीय ऑब्जर्वर मुनवर अंजार व अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S4KLqI
via
प्रबंधों को दिया अंतिम रूप, तकनीकी प्रबंध जांचे
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: