Breaking News

test

75% से कम हाजिरी वाले छात्राें की सीबीएसई ने मांगी डिटेल

सेंट्रल बाेर्ड अाॅफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं में 75 फीसदी हाजिरी काे जरूरी किया है। काफी स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनकी हाजिरी तय मानक से कम है, अब वह अपनी हाजिरी पूरी करने के लिए स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। सीबीएसई ने स्कूलों से 75 फीसदी अटेंडेंस वाले छात्राें की सूची मांगी है। जानकारी के मुताबिक हर स्कूल में 10 से ज्यादा ऐसे छात्र हैं, जिनकी हाजिरी 75 फीसदी पूरी नहीं है। साथ ही सीबीएसई ने सभी स्कूलों को छात्राें की अटेंडेंस शीट बोर्ड को भेजने काे कहा है। स्कूल 5 फरवरी तक अटेंडेंस बाेर्ड काे भेजेंगे। अगर किसी की अटेंडेंस कम है तो उसका कारण लिखकर भेजना होगा। इसके बाद बाेर्ड द्वारा फैसला लिया जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि कितने स्टूडेंट्स की अटेंडेंस 75 फीसदी है। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी हाजिरी जरूरी कर दी है। एेसे में जिनकी हाजिरी पूरी नहीं हाेगी उनकाे एडमिट कार्ड मिलने में मुश्किल अा सकती है। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल विवेक तिवाड़ी ने बताया कि बाेर्ड ने एडवाइजरी जारी की गई है, जिसके तहत बाेर्ड ने सभी स्कूलाें से अटेंडेंस रिपाेर्ट मांगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RYDyIw
via
75% से कम हाजिरी वाले छात्राें की सीबीएसई ने मांगी डिटेल 75% से कम हाजिरी वाले छात्राें की सीबीएसई ने मांगी डिटेल Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.