मंदिर मोनिया ओहरी बाजार में बावा लाल दयाल जी के जन्मोत्सव को समर्पित धार्मिक समागम कराया, श्रद्धालुओं ने किया संकीर्तन
इस दौरान स्वामी राम दास जी बहरामपुर वाले और महंत प्रेम दास त्यागी जी की अगुवाई में सर्वप्रथम अनेक औषधियों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री बावा लाल जी की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया। विश्व मंगल कामना के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डाली गईं। वैदिक सनातन धर्म की मान्यता अनुसार मंत्रोच्चार के साथ झंडा चढ़ाया गया। श्री बावा लाल दयाल संकीर्तन मंडली ने कीर्तन करके वातावरण भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया। इस मौके आतिशबाजी चलाकर और बैंडबाजों से खुशी मनाई गई। इस अवसर पर चंद्र शर्मा, वरिंदर शर्मा, रवि शर्मा, हरदयाल, जतिंदर भल्ला, अजय ओहरी, पवन कुमार पम्मा, बोबी शर्मा, राकेश मेहता, अनूप मेहता, जसपाल, बलदेव बेली, लक्खा सिंह, बिट्टू महाजन, सुरिंदर शर्मा, मोहिंदरपाल आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OpTmDt
via
मंदिर मोनिया ओहरी बाजार में बावा लाल दयाल जी के जन्मोत्सव को समर्पित धार्मिक समागम कराया, श्रद्धालुओं ने किया संकीर्तन
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: