
गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने स्थानीय शहीद भगत सिंह चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंका। यूूनियन के वित्त सचिव हरीश कुमार, मुख्य प्रवक्ता फकीर सिंह टिब्बा, जिला प्रधान हरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों की मांगों को लेकर चुपी साधे बैठी है। जिस कारण अध्यापकों में रोष है। उन्होंने कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, कंप्यूटर फैकल्टी अध्यापकों को विभाग में रेगुलर करने, डीए की किश्तें जारी करने, पे कमिशन लागू करने आदि मांगों को पूरा करने की अपील की। इस मौके पर मालविंदर संधू, रजिंदर कौर, स्वर्ण अकबरपुर, हरजिंदर सिंह, अमन वशिष्ठ, रघबीर, कर्मजीत नदामपुर, राम सरूप, भारत भूषण, भिंदर सिंह, अजैब सिंह, बग्गा सिंह, देवी दियाल, गुरप्यार सिंह, हरमिंदर सिंह, कंवरजीत सिंह, हंस राज, राज कुमार, जगसीर सिंह, अमरजीत बब्बी, एकम सिंह मौजूद रहे।
भवानीगढ़ में पंजाब सरकार का पुतला फूंकते जीटीयू के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vDrG7j
via
No comments: