Breaking News

test

झूठ बोल रहे हैं अकाली, मेयर से खुली बहस करने को तैयार: सिद्धू

आने वाले कुछ महीनों में नगर निगम चुनाव होने की चहलकदमी शुरू होने के चलते शहर मेंं अकाली-भाजपा तथा कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। अब तक अकाली-भाजपा के पार्षद स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर शहर का विकास रोकने का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन मंगलवार को सिद्धू ने अकाली-भाजपा पार्षदों का जवाब देने के लिए कमान संभाली। कहा कि मेयर कुलवंत सिंह अकाली-भाजपा पार्षदों को आगे कर आरोप लगा रहे हैं। शहर के विकास को लेकर अकाली पूरी तरह से लोगों में अपना आधार खो चुके हैं। शहर में विकास कांग्रेस सरकार के दौरान किया जा रहा है। मेयर कुलवंत सिंह पार्षदों से आरोप लगाने के बजाय खुद सामने आकर बात करें।

सिद्धू ने कहा कि विकास के मुद्दे पर वे मेयर कुलवंत सिंह के साथ किसी भी मंच पर खुली बहस करने को तैयार हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सीनियर डिप्टी मेयर रिषभ जैन, पार्षद कुलजीत सिंह बेदी, प्रिंसिपल अमरीक सिंह सोमल आदि मौजूद थे। सिद्धू ने कहा कि शहर का विकास हमेशा से उनकी तरजीज रहा है। कुलवंत सिंह कांग्रेस पार्टी के समर्थन के साथ ही मेयर बने हैं, लेकिन वह अब अहसान भूलकर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगवा रहे हैं। अकाली-भाजपा काउंसलर को आगे करके धरने दिलवाना इस ओर इशारा करता है कि सतापक्ष निगम चुनाव में होने वाली करारी हार से पहले ही घबरा गया है। इस अवसर पर पार्षद सुरिन्दर सिंह राजपूत, नरायण सिंह सिद्धू, नछत्तर सिंह, भारत भूषण मैनी, मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, प्रधान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसप्रीत सिंह गिल, एडवोकेट नरपिन्दर सिंह रंगी और राजा कंवरजोत सिंह मोहाली मौजूद थे।

निगम के पास कोई फंड नहीं तो कैसे खुलेंगे 200 टेंडर: सिद्धू ने 200 टेंडर न खोले जाने पर जवाब देते हुए कहा कि टेंडर न खुलने संबंधी अकाली-भाजपा काउंसलर्स ने उन पर आरोप लगाए हैं। जबकि सच्चाई यह है कि निगम के पास इस बजट वर्ष में विकास कार्यों के लिए कोई फंड ही नहीं है, बल्कि निगम की काफी देनदारियां बाकी हैं, जो पिछली सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है। निगम 14 करोड़ के वर्क आॅर्डर जारी किए हैं। इसमें नवंबर-दिसंबर में 8 करोड़ रुपए के पेवर/रोड के कार्यों, 2 करोड़ के पार्कों के विकास कार्य, 6 करोड़ के पार्कों के रख-रखाव के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 10 करोड़ रुपए के कार्य जोकि पहले ही चल रहे हैं, उनकी भी अदायगियां करनी बाकी हैं। यह अदायगियां करने के लिए नगर निगम के पास फंड ही नहीं हैं।

मंत्री सिद्धू ने कहा कि अकाली-भाजपा पार्षदों को आगे कर मेयर आरोप लगा रहे हैं। वे खुद सामने आकर बात करें।

तीसरी बार बजट रिवाइज करना गलत

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि निगम का इस वित्त वर्ष का बजट पहले दो बार संशोधित किया जा चुका है और अब तीसरी बारी सरकार को रिवाइज करने के लिए भेजा गया है। इसकी जिसकी अभी मंज़ूरी आनी बाकी है। दिलचस्प बात यह है कि इस नए रिवाइज होकर आने वाले बजट में भी सिर्फ 9 करोड़ रुपए ही विकास कार्यों के लिए रखे गए हैं। निगम ने जो ट्री-प्रूनिंग मशीन तकरीबन 2 करोड़ रुपए में खरीदी थी, पंजाब सरकार की तरफ से उसका ठेका रद किया जा चुका है। उस मशीन के एवज में जनवरी 2017 में संबधित कंपनी को तकरीबन 90 लाख रुपए एडवांस दिया गया था जो पिछले तीन सालों से कंपनी ने वापस नहीं किया। इसकी अब कुल रकम ब्याज समेत 1.5 करोड़ रुपए बनती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - akali is lying ready to open debate with mayor sidhu


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aKQHxD
via
झूठ बोल रहे हैं अकाली, मेयर से खुली बहस करने को तैयार: सिद्धू झूठ बोल रहे हैं अकाली, मेयर से खुली बहस करने को तैयार: सिद्धू Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.