
बठिंडा| पिछले दिनों बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाईन के नजदीक स्थित खूनी फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा वर्करों ने जीआरपी पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद शिनाख्त के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रख दिया गया था। लेकिन शिनाख्त न होने के कारण थाना जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद संस्कार के लिए शव सहारा जनसेवा को सौंप दिया। इस मौके सहारा जनसेवा ने मृतक युवक का संस्कार पूर्ण सम्मान के साथ दाना मंडी के नजदीक श्मशान भूमि में कर दिया गया। इस मौके सहारा वर्कर संदीप गिल, टेक चंद, विक्की कुमार, हरबंस सिंह, गुरविंदर आदि उपस्थित थे। शव का संस्कार प्रसिद्ध समाज सेवी जनकराज अग्रवाल के सहयोग से करवाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UgccAC
via
No comments: