Breaking News

test

आम बजट पर लोकसभा-राज्यसभा में केंद्र को कैसे घेरना है, इसकी पंजाब के सांसदों को दी जाएगी क्लास

चंडीगढ़.आम बजट पर बहस के दाैरान केंद्र सरकार काे कैसे घेरना है इसके लिए पंजाब के कांग्रेसी सांसदाें के लिए क्लासेस लगाई जाएंगी। इसमें बताया जाएगा कि केंद्र सरकार की कमियां क्या हैं और किन मुद्दाें पर केंद्र सरकार को घेरना है। कैसे घेरा जा सकता है। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेसी सांसदों की पंजाब भवन में एक मीटिंग बुलाई गई है।

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। पंजाब मेंकांग्रेस के अमृतसर सीट परगुरजीत सिंह औजला, जालंधर सेसंतोख सिंह चौधरी, आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी, लुधियाना से रवनीत बिट्‌टू, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट सीट से मोहम्मद सद्दीक और पटियाला सीटसे परनीत कौर सांसद हैं।

पहली बार होगी प्री बजट मीटिंग

ऐसा पहली बार होगा जब कांग्रेस के सांसदों की सत्ता पक्ष को घेरने के लिए रणनीति बनाने को लेकर प्री बजट मीटिंग होगी। इस मीटिंग में कांग्रेस के सभी सांसदों को शामिल होने के लिए कह का गा है। पंजाब भवन में होने वाली यह मीटिंग सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगी। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को लेकर चर्चा होगी एवं रणनीति तैयार की जाएगी।

लोकसभा एवं राज्य सभा दोनों ही सदनों में घेरने की तैयारी
कांग्रेस बजट पर केंद्र सरकार पर लोकसभा ही नहीं बल्कि राज्यसभा में भी घरेंगी। इसके लिए इस मीटिंग में लोकसभा सांसदों के साथ राज्यसभा सांसदों को भी आने के लिए बुलाया गया है। ताकि पार्टी की ओर से बजट पर केंद्र को दोनों ही सदनों में घेरा जा सकें। इससे मोदी सरकार पर दवाब बनेगा।

पंजाब से जुड़े मुद्दों को उठाने को कहा जाएगा

इस मीटिंग में कांग्रेसी सांसदों को खासतौर पर इस बात पर ध्यान देने के लिए कहा जाएगा कि आम आदमी से जुड़ी चीजों, और पंजाब के लिए बजट में क्या है ,बजट से पंजाब पर क्या असर पड़ेगा इन सब बातों को लेकर बजट भाषण पर ध्यान देने के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा किन किन मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सकता है। इन सब को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रताप बाजवा के आने की संभावना नहीं
इस मीटिंग में राज्यसभा में कांग्रेसी सांसद प्रताप बाजवा के आने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि बाजवा पहले ही कैप्टन के खिलाफ अपने बगावती सुर दिखा चुके है। संभावना है कि अगर इस मीटिंग की अध्यक्षता सीएम करेंगे तो बाजवा नहीं पहुंचेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैप्टन अमरिंदर के साथ पंजाब के कांग्रेसी सांसद।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UaUXRf
via
आम बजट पर लोकसभा-राज्यसभा में केंद्र को कैसे घेरना है, इसकी पंजाब के सांसदों को दी जाएगी क्लास आम बजट पर लोकसभा-राज्यसभा में केंद्र को कैसे घेरना है, इसकी पंजाब के सांसदों को दी जाएगी क्लास Reviewed by Dibyendu on 16:34 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.