
समीपवर्ती गांव कौलगढ़ के किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। किसान जसमेर सिंह उर्फ काकू (53) अपने खेतों में गेहूं की फसल पर दवाई का छिड़काव करने के बाद ट्रैक्टर पर गांव को आ रहा था तो अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया और जसमेर सिंह ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर बलाचौर पुलिस के एएसआई परगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जसमेर सिंह।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GstqT5
via
No comments: