Breaking News

test

सरकार की नालायकी से खजाना खाली, मुझे 1 महीना दो खजाना भरकर हर गांव को 1-1 करोड़ दे दूंगा : सुखबीर

फरीदकोट.पंजाब का खजाना खाली होने के बहाने पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहाकि सरकार का खजाना कभी खाली नहीं होता। उन्होंने कहा कि सरकार की नालायकी है कि खजाना खाली है, मुझे एक महीने के लिए मौका मिले तो खजाना भरकर हर गांव को 1-1 करोड़ रुपए दे दूंगा। देश में किसानों की बिगड़ रही आर्थिक हालत का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ करने का वादा किया था लेकिन तीन सालों में सिर्फ अपने चहेतों के ही कर्जे माफ किए हैं।

इस प्रदर्शन में अकाली दल के पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलुका, महेशइंदर सिंह गरेवाल, गुलजार सिंह राणीके, कोटकपूरा के पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ व अकाली दल के प्रांतीय प्रवक्ता परमबंस सिंह बंटी रोमाना ने भी संबोधित किया।प्रदर्शन के दौरान शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर बरसते हुए खराब कानून व्यवस्था के लिए कैप्टन अमरिंदर को जिम्मेदार बताया।

बहबल गोलीकांड के गवाह की मौत के मामले में फिर विधायक कुशलदीप पर उठाई उंगली

सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान बिजली के दाम करीब साढ़े पांच रुपए प्रति यूनिट था लेकिन अब घरेलू बिजली की कीमत साढ़े 9 रुपए प्रति यूनिट है। कैप्टन साहिब ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी आम लोगों की समस्याओं को समझने की कोशिश नहीं की।

उनके वादे चाहे वह नशा खत्म करना, बेअदबी मामले के आरोपियों को सजा दिलाना, घर-घर नौकरी हो, कोई भी पूरा नहीं किया। स्थनीय मुद्दों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहबल गोलीकांड के गवाह दिवंगत सुरजीत सिंह के मामले में कैबिनेट मंत्री कांगड़ और फरीदकोट के विधायक की शह पर दबाव बनाया गया ताकि कुछ चहेते बड़े पुलिस अधिकारियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अकाली दल हमेशा सुरजीत सिंह के परिवार के साथ है और उनको इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने से गुरेज नहीं करेेगा।

शिअद-भाजपा के साथ रिश्तों पर बोले-पंजाब में गठबंधन ऐसे ही रहेगा

टकसाली अकाली नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो अकाली दल ने उनको दिया उन्हें भूलना नहीं चाहिए और शिरोमणि अकाली दल के बिना उनका कोई वजूद नहीं है। अकाली दल के भाजपा के साथ रिश्तों पर चल रही अटकलों को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को लेकर दोनों पक्षों के मनों में कोई संदेह नहीं है व यहां उनका गठबंधन ऐसे ही बना रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रांतीय महासचिव दियाल सिंह सोढी, अकाली दल के शहरी जिलाध्यक्ष सतीश ग्रोवर, भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा, मोहन सिंह मत्ता, कुलदीप धालीवाल, शाम लाल मैंगी, जसपाल सिंह मौड़, जयपाल गर्ग, नरेश पाल कांसल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फरीदकोट में मिनी सचिवालय परिसर में अकाली दल के रोष प्रदर्शन में उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ELO60
via
सरकार की नालायकी से खजाना खाली, मुझे 1 महीना दो खजाना भरकर हर गांव को 1-1 करोड़ दे दूंगा : सुखबीर सरकार की नालायकी से खजाना खाली, मुझे 1 महीना दो खजाना भरकर हर गांव को 1-1 करोड़ दे दूंगा : सुखबीर Reviewed by Dibyendu on 17:38 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.