
भुच्चो मंडी| सिविल सर्जन बठिंडा डाॅ अमरीक सिंह संधू और एसएमओ नथाना डाॅक्टर तेजवंत सिंह ढिल्लों के निर्देशों के अनुसार भुच्चो मंडी में कोहड़ यानि कुष्ठ संबंधी जागरूकता रैली निकाली गई। जिला लेप्रोसी अफसर डाॅ. सीमा गुप्ता और भुच्चो के सीनियर मेडिकल अफसर डाॅ. इंदरदीप सरां ने इस रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में एनएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर डाॅ. मनिंदरजीत कौर, डाॅ. हरकीरत भुल्लर, अजैब सिंह नान मैडीकल सुपरवाइजऱ, सेहत कर्मचारी राजविंदर रंगीला आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RMi4Qk
via
No comments: