Breaking News

test

खेतों में दिन को पलटा ट्रैक्टर, रात को चोर टायर, बैटरी और डीजल चुरा ले गए

भास्कर संवाददाता| आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब के गांव गंगूवाल से बासोवाल जाती लिंक रोड पर गत दिवस दोपहर के समय एक ट्रैक्टर सामने से आ रही कार को साइड देते समय खेत में जा पलटा। दूसरे दिन जब ट्रैक्टर के मालिक ने आकर देखा तो ट्रैक्टर के एक तरफ का टायर, बैटरी तथा डीजल चोरी हो चुका था। ट्रैक्टर चालक महिंदर सिंह पुत्र हरबंस लाल ने बताया कि गत दिवस वह गांव गंगूवाल से बासोवाल जा रहे थे। अचानक सामने से आ रही एक कार को साइड देते समय अचानक उनका ट्रैक्टर जगदेव सिंह के खेतों में जा गिरा। जगदेव सिंह ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद वह घर को चला गया। सुबह वह जब अपने ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए आए तो यह देख कर हैरान रह गए कि उसके ट्रैक्टर के ड्राइवर के दाईं तरफ वाला टायर रिम समेत गायब है। इतना ही नहीं, उसकी बैटरी तथा डीजल भी निकाल लिया गया था। आसपास के लोगों केशव, सिमरनजीत सिंह, पिंदर, पंच पिंकी, र| सिंह तथा अमरीक सिंह ने मिल कर ट्रैक्टर को बाहर निकाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anandpur sahib News - in the fields tractor overturned by day thieves by night stole tires batteries and diesel


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vBvTbK
via
खेतों में दिन को पलटा ट्रैक्टर, रात को चोर टायर, बैटरी और डीजल चुरा ले गए खेतों में दिन को पलटा ट्रैक्टर, रात को चोर टायर, बैटरी और डीजल चुरा ले गए Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.