
बठिंडा| गांव हररायपुर में स्थित सरकारी गोशाला में गायों की हालात में सुधार की मांग को लेकर समाजसेवकों संजीव कुमार सिंगला, संजीव गोयल, संजीव जिंदल व पंकज कुमार ने डीसी बठिंडा बी श्रीनिवासन को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांगपत्र सौंपने के बाद समाजसेवकों ने डीसी बठिंडा को गोशाला में आ रही कमियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंंने कहा कि गोशाला में हरेचारे की मशीन जो एक महीने से खराब है, जो मृत पशु वहां पर दबाए गए हैं उनके लिए नमक का प्रबंध नहीं किया गया। समाजसेवकों ने बताया कि वह तीसरी बार 26 जनवरी को हररायपुर गोशाला का दौरा करके आए हैं। जहां हर चारा तो डाला गया था लेकिन कम मात्रा में जब कि कई खुरलियों में हरा चारा नहीं डाला गया था, तीन गायें मरी हुई थी और तीन मरने के कगार पर थीं। उनका उपचार करने वाला कोई नहीं था। खुरलियों में बार-बार शिकायत करने के बावजूद नमक नहीं रखा गया। उनकी मांग है कि गोशाला में डाॅक्टर की ड्युटी फिक्स की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RMOUR4
via
No comments: