
पटियाला| लूटपाट के केस में अाराेपी गैंगस्टर राजीव राजा सहित 7 को अतिरिक्त सेशन जज केवल कृष्ण की अदालत ने बरी कर दिया। अाराेपियाें में राजीव कुमार उर्फ राजा निवासी लुधियाना, अंकित गिरी, गगनदीप सिंह, विकास कुमार बडूंगर पटियाला, प्रेम सिंह, अजय कुमार वासियान शीश महल काॅलोनी पटियाला, चरन सिंह निवासी विकास नगर शामिल हैं। केस थाना बनूड़ पुलिस ने 6अप्रैल 2014 को दर्ज किया था। पुलिस ने अाराेपियाें काे ज्ञान सागर अस्पताल के पास गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 2 कार, 1 स्कूटी, एक विदेशी पिस्तौल, 4 रौंद और हथियार जब्त किए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GsJ4hd
via
No comments: