Breaking News

test

शुकराना समागम तो महज बहाना, पटियाला रूरल पर निशाना

मेयरशिप के 2 साल पूरे होने पर मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने रविवार को अपने सरकारी अावास पर बड़ा इक्ट्ठ कर जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए इशारे इशारे में अपने बॉस लोकल बॉडी मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की पटियाला रूरल विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी जता डाली। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के दौरान मेयर बिट्टू ने 5 हजार के करीब लोगों का इक्ट्ठ किया, जिसमें 25 फीसदी से ज्यादा लोग पटियाला रूरल विधानसभा हलके के बाशिंदे थे। सभा के दौरान उन्होंने सांसद परनीत कौर के सामने यह संदेश देने की भी कोशिश की कि पटियाला रूरल सीट पर ब्रह्म मोहिंदरा की तुलना में वो न्यू मोती बाग पैलेस के लिए काफी कंफर्ट रहेंगे।

सियासत मेयर बिट्टू ने अपने अावास पर शक्ति प्रदर्शन कर पटियाला रूरल सीट पर पेश की दावेदारी

इधर ब्रह्म गुट के कौंसलरों ने बनाई मेयर के कार्यक्रम से दूरी

जब मेयर शुकराना समागम के नाम पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे तो पटियाला टू के ज्यादातर कौंसलरों ने मेयर की रणनीति को समझते हुए इस धार्मिक कार्यक्रम से किनारा करना ही मुनासिब समझा। पटियाला शहरी की तुलना में पटियाला रूरल के कौंसलर इक्का दुक्का पहुंचे। मेयर के समागम में पटियाला रूरल के कौंसलर न पहुंचने पाए, लिहाजा ब्रह्म के बेटे मोहित मोहिंदरा को अपने साथ कार्यक्रमों में इंगेज कर लिया। सुबह पहले कौंसलरों को साथ लेकर वह फतेहगढ़ साहिब में होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में गए। बाद में गुरु नानक नगर टंकी वाले पार्क में कांग्रेसी कौंसलरों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस मनाया। देर शाम तक मोहित पटियाला टू के वार्डों में कौंसलरों के घरों में रहे।

मेयर संजीव शर्मा ने पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव में मोहित महिंदरा के सामने जनरल सेक्रेटरी पद पर करीबी संदीप मल्होत्रा को उतार कर सभी को चौंकाया था। चुनाव वाले दिन संदीप ने मोहित पर बूथ कैप्चर करने, फर्जी वोटिंग अौर ब्रह्म मोहिंदरा के नाम का दुरुपयोग करने का अारोप लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - shukrana samagam is just an excuse target on patiala rural


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37vH83C
via
शुकराना समागम तो महज बहाना, पटियाला रूरल पर निशाना शुकराना समागम तो महज बहाना, पटियाला रूरल पर निशाना Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.