हिमालय कला मंच ने 30वां मासिक आटा वितरण समारोह संचालक अनीष अग्रवाल की अध्यक्षता में करवाया। झंडे की रस्म जेएन शर्मा और आल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन प्रकाश कौर नारू, प्रधान नरिंदर कौर मल्ली, सेक्रेटरी राज शर्मा, किरण मरवाहा, हरजीत कौर और लोक इंसाफ पार्टी के हलका प्रधान विजय त्रेहन ने निभाई। इस दौरान निर्माण ग्रुप के बच्चों ने सामूहिक वंदे मातरम भी गया। मुख्य मेहमान अश्वनी सेखड़ी, शक्ति महाजन, अजय महाजन, स्वर्ण मुड, वरिंदर शर्मा, विनय अबरोल, अश्वनी मल्होत्रा ने साथियों सहित 252 परिवारों को राशन वितरित किया। कार्यक्रम में योगा अध्यापक उषा किरण और सतनाम सिंह ने शहर के अलग-अलग स्कूल के बच्चों के रंगारंग प्रोग्राम भी करवाए। प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई। प्रोग्राम में शिव धवन ओर राजविंदर ने गीत सुनाए। अनीश अग्रवाल ने संबोधित किया। हिमालय कला मंच के वाइस प्रधान लाली कंसराज ने आए मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने प्रोग्राम में आए सभी बच्चों को सम्मानित भी किया। इस मौके शम्मी कपूर, अनूप, डॉ.कपिल, सन्नी, प्रेम, पंकज, जयेश, शुभ, शम्मी, मुकेश, राकेश, मोहन, मोहित, कुणाल, नीरज, राम, रूप लाल व अन्य मौजूद थे।
कोरियोग्राफी पेश करते बच्चे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uJ39NI
via
स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रोग्राम किया पेश
Reviewed by Dibyendu
on
18:08
Rating:
No comments: