Breaking News

test

नारियल मंगाकर 1 लाख मुनाफा देने के नाम पर 5 लाख रुपए ठगे

मोगा | एक ट्रक नारियल बेचकर एक लाख मुनाफा देने की बात कहकर वृद्ध से पांच लाख रुपए की ठगी कर ली। शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंप दी थी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। दशमेश नगर निवासी तरसेम लाल ने 26 अक्तूबर 2019 को एसएसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह ट्रक ऑपरेटर है। इसी के चलते गांव तलवंडी भंगेरिया निवासी प्रदीप सिंह उससे मिलता रहता था। सितंबर 2019 में प्रदीप ने कहा कि गुजरात से एक ट्रक नारियल मंगवाने पर उसे एक लाख का मुनाफा देगा। इसके बाद उसे चार लाख दिए ताकि वह नारियल का ट्रक मंगा सके। तरसेम ने बताया कि एक दिन उसने फोन किया कि वह अमृतसर आया है और ट्रक का किराया देना है। इसपर प्रदीप के मुलाजिम को एक लाख दे दिए थे। पीड़ित ने बताया कि प्रदीप ने न तो पांच लाख लौटाए और न ही मुनाफे के रुपए दिए।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही रेड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UbnK7U
via
नारियल मंगाकर 1 लाख मुनाफा देने के नाम पर 5 लाख रुपए ठगे नारियल मंगाकर 1 लाख मुनाफा देने के नाम पर 5 लाख रुपए ठगे Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.