Breaking News

test

‘सर पता नहीं था, बाइक पर पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना जरूरी है’

मोहाली | सर मुझे नहीं पता था मोहाली में बाइक के पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। यह बात सुनकर पीसीएल लाइट प्वाइंट पर लगाए नाका लगाए खड़े सारे ट्रैफिक मुलाजिम एक दूसरे का चेहरा देखने लगे और फिर बाइक चालक युवक को बोले ‘काका जी आप कहां के रहने वाले हो’। युवक ने जवाब दिया सर हिमाचल प्रदेश के जोगिंदरनगर का रहने वाला हूं। हिमाचल में बाइक के पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है। इसलिए सोचा कि मोहाली में भी नहीं होगा, पर मुझे सच में नहीं पता था। एक हफ्ते ही हुआ है हिमाचल से मोहाली आए हुए। इसलिए पहली व आखिरी बार की गलती समझकर प्लीज छोड़ दीजिए। इस पर मुलाजिमों ने जवाब दिया कि पूरे भारत में ट्रैफिक रुल्स बराबर की है। मुलाजिमों ने बाइक चालक युवक को कहा कि काका जी कोई ओर बहाना नहीं मिला। चलो अब लाओ अपने बाइक की आरसी व अपना लाइसेंस निकालो। युवक ने लाइसेंस दे दिया और आरसी की फाेटो कॉपी दे दी। मुलाजिमों ने कहा कि असल कापी दीजिए, फोटो काॅपी से काम नहीं चलेगा। बाइक चालक युवक ने कहा कि वह तो घर पर है। मुलाजिम पहले उस पर गुस्सा हुए लेकिन जब दोनों युवक मुलाजिमों का आग्रह करने लगे तो मुलाजिमों ने उन्हें ट्रैफिक के नियमों का पाठ पढ़ाया। मुलाजिमों ने उन्हें बताया कि अब तो महिलाओं को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। युवकों ने मुलाजिमों को सॉरी कहा। इस पर दोनों युवकों को जाने दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - 39sir did not know the person sitting on the bike must wear a helmet39


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uL4bbV
via
‘सर पता नहीं था, बाइक पर पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना जरूरी है’ ‘सर पता नहीं था, बाइक पर पीछे बैठे शख्स को हेलमेट पहनना जरूरी है’ Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.