पिंजौर. पिजौंर पुलिस थाने मेंंएक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक पति अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक होने के कारण उससे मारपीट करता था। दरअदल पिछले काफी समय से पति काेई काम नहीं कर रहा है। इसलिए जब पत्नी ने पति के काम न करने का विरोधकरते हुए उसे कमाने के लिए कहा तोउससे मारपीट की गई।
हद तो तब हो गई जब पति ने उसे घर की छत्त से ही नीचे गिरा दिया गया। इसके चलते पत्नी की टांग में दो फ्रैक्चर आए हैं। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि जब वो पुलिस को शिकायत देकर पुलिस के घर आने का इंतजार कर रही थी,उस दौरान पति ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस को फिर बताया तो मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सोनिया ने बताया कि लज्जा राम ने शादी के बाद से ही उससे मारपीट शुरू का दी थी। अब उसने काम करना भी बंद कर दिया है। लिहाजा वो खुद ही रुपए कमाकर घर का खर्च चलाती है। ऐसे में जब भी वो पति को काम करने के लिए कहती है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है। उसका पति उसके कैरेक्टर पर भी शक करता है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले लज्जा राम उसे पीटता हुआ घर की छत्त पर ले गया और घर की छत्त से उसे नीचे गिरा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TYaMdO
via
No comments: