Breaking News

test

युवक पर हमला कर बाइक जलाने वाले 4 पर केस

दसूहा | मारपीट, गोली चलाने अौर बाइक जलाने के अारोप में 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। राहुल कुमार निवासी गालोवाल ने दसूहा थाना में बताया कि 29 जनवरी को शाम 6 बजे वह मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था कि गांव कोटली खुर्द के पास पीछे से पोलो कार ने टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। कार सवार बलजिंदर सिंह उर्फ भिंडर निवासी दसूहा, कुलजिंदर सिंह निवासी कैंथा, रोहित निवासी हरदोथला तथा रितक कुमार निवासी महाजना मोहल्ला दसूहा समेत अज्ञात युवक ने कहा कि इसे रॉकी की स्पोर्ट करने का मजा चखा दो। वह जान बचाने को खेतों में दौड़ पड़ा। बलजिंदर सिंह ने पिस्तौल से हवाई फायर किया तथा उसके बाइक को आग लगा दी। दसूहा पुलिस ने 4 लोगों पर धारा 279, 435, 148, 149 के अलावा 25/54/59 असलहा एकट में केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S6ABpA
via
युवक पर हमला कर बाइक जलाने वाले 4 पर केस युवक पर हमला कर बाइक जलाने वाले 4 पर केस Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.