
दिल्ली जाखल बठिंडा रेलवे का मुख्य रूट होने के बावजूद यात्री आज भी सुबह से शाम के बीच पूरे 9 घंटे ट्रेन की उपलब्धता नहीं होने से परेशान हैं। दैनिक यात्री बलदेव राज, बंटी बराड़, जसबीर सिंह, लालचंद, महेश, धर्मपाल, भूपिंदर, पुनीत व बाबू लाल ठेकेदार ने कहा कि बठिंडा पंजाब के उद्योग जगत में एक बड़े शहर के तौर पर विकसित हो रहा है जहां तीन थर्मल, रिफाइनरी, कैंट, एनएफएल के अलावा एम्स तथा केंद्रीय यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान काम कर रहे हैं, लेकिन रेलवे सुबह 8.10 बजे के बाद से शाम 5 बजे के बीच 9 घंटे एक भी यात्री गाड़ी बठिंडा से दिल्ली के लिए नहीं चलती है। रेलवे ने एकमात्र पैसेंजर ट्रेन 54641/62 फिरोजपुर दिल्ली ट्रेन को पिछले एक माह से धुंध के नाम पर बंद कर रखा है तथा इसे पहले भी तीन से चार माह के लिए बंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब इतने संसाधन विकसित हो चुके हैं तो लोगों को परेशान करने का काम रेलवे को बंद करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S6Uzk3
via
No comments: