Breaking News

test

अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम पुरस्कार समारोह में एसिड अटैक पीड़िताओं की मनोदशा पर किया परफाॅर्म

वूमेन पावर सोसायटी की ओर से प्राचीन कला केंद्र मोहाली के सयुंक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम पुरस्कार समारोह का आयोजन हुअा। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व विख्यात कथक नृत्यांगना समीरा कौसर ने अपने ग्रुप के साथ एसिड अटैक पीड़िताओं की मनोदशा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उदघोष में मुख्य अतिथि शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा, राकेश पाल मोदगिल हरियाणा शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अर्चना नेहरा व प्रख्यात समाज समाजसेवी डॉ. सुभाष गोयल व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से जिन सामजिक विभूतियों ने समाज व देश को नई दिशा व दशा दी उन्हें सम्मानित करना है। मौके पर समाज को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाने के लिए 60 से भी अधिक स्नेक प्लांट समाज सेवी सुभाष गोयल की तरफ से वितरित किए गए, इस मौके पर मिसेज एशिया यूनिवर्स सरबजीत कौर सहित सोसायटी सलाहकार डॉ. रेणु अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला महिला प्रकोष्ठ विर्मला सोढ़ी, बेला मनोज मोदी, डिंपल सभरवाल, रेणु सरवन इत्यादि सभी सोसायटी सदस्यों ने सभी चयनित आवर्दीस को शुभकामनाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम पुरस्कार विजेताओं के साथ आयोजक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - performed on the mood of acid attack victims at the international gold padam awards ceremony


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U00zh0
via
अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम पुरस्कार समारोह में एसिड अटैक पीड़िताओं की मनोदशा पर किया परफाॅर्म अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदम पुरस्कार समारोह में एसिड अटैक पीड़िताओं की मनोदशा पर किया परफाॅर्म Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.