Breaking News

test

शहर में घुस रहीं बिना ढके रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां

सुप्रीम व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर कुछ ऐसे कामों पर रोक लगाई जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े,परंतु प्रशासन की मिलीभुगत के चलते ट्रैक्टर व डंपर चालक अपने वाहनों में ओवरलोड रेत की ढुलाई समय जारी किए जाने वाले नियमों का सरेआम उल्लंघन करते नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार रेत से ओवरलोड भरे यह वाहन यहां सड़क इत्यादि स्थानों पर मिट्टी गिरातें हैं वहीं मिट्टी पर पानी का छिड़काव और तरपाल से कवर न करने के चलते इन वाहनों से उड़ने वाली मिट्टी से कई बार हादसों का कारण बन जाती हैं। भाजपा के मंडल प्रधान पवन कुमार जैन, समाजसेवी दर्शन सिंह जटाणा, गुरशरनजीत सिंह भुल्लर, संजीव कुमार बिट्टू,अशोक कुमार, मिस्त्री राजू छागा ने प्रशासन ने मांग की है कि रेत से भरे इन ट्रैक्टर-टॉलियों व डंपरों की शहर में नो एंट्री की जाए और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, । सरदूलगढ़ थाने के एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि ऐसा करने वालों को रोका जाएगा।

लापरवाही हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहे रेत भरने वाले ट्रैक्टर व डंपर चालक

नियमों को दरकिनार ऐसे ओवरलोड भरे जाते हैं रेत के ट्रैक्टर-ट्राॅली।

रेत के खुल्ले टिप्पर बने लोगों के लिए परेशानी

भुच्चो मंडी| बठिंडा जीरकपुर-नेशनल हाईवे पर बिना रोक टोक चल रहे रेत के खुल्ले टिप्पर रोड पर चलने वाले वाहन चालकों और रोड के आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी बन रहे हैं। भुच्चो खुर्द वासी चरण सिंह, बाबू सिंह, राहगीर संजय कुमार, अमनदीप सिंह आदि ने बताया कि खुले टिप्पर में रेत की ढुलाई की जा रही है, जब रेत के खुले टिप्पर रोड पर चलते हैं तो इनमें से रेत उड़ कर लोगों की आंखों में जाती है और हादसे होने का डर बना रहता है। लोगों ने मांग उठाई की रेत के भरे खुले टिप्पर बंद करवाए जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bathinda News - tractor trolleys filled with sand without entering the city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IGzC9
via
शहर में घुस रहीं बिना ढके रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां शहर में घुस रहीं बिना ढके रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.