Breaking News

test

बापू के विचार और आदर्श आज भी चुनौतियों से जूझ रहे विश्व के लिए प्रासंगिक : मोहन

युवाओं से राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह

भास्कर न्यूज | अबोहर

नगर कांग्रेस व यूथ कांग्रेस ने वीरवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया। नगर कांग्रेस प्रधान मोहनलाल ठठई ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे। उनका सम्पूर्ण जीवन ही मानवतावाद की अभिव्यक्ति रहा। आज भी उनके विचार और आदर्श विश्व में नई चुनौतियों से जूझती मानवता के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। जीव मात्र के प्रति उनका करुणा भाव, उनका समन्वय भाव, अपने आदर्शों के प्रति संकल्प तथा उन आदर्शों का अपने जीवन में दृढ़ता से पालन करना उनके इन महान गुणों ने विश्व के कई महान नेताओं और व्यक्तियों को प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को बापू गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अतिंदरपाल सिंह तिन्ना, मंगत राय बठला, पार्षद महिपाल वर्मा, अनिल नागपाल, पुनीत अरोड़ा सोनू, पार्षद गणेश सबलानिया, श्याम लाल अरोड़ा, लाली शर्मा, शेर सिंह अग्रवाल, सत्यवान शाक्य, पार्षद राजाराम, डॉ. सतीश नरूला, प्रेम चुघ, घनश्याम पंजकोसी, रिंकू चुघ, मोनू आर्य, महिंदर कुमार, निर्मल, अमित सिंगला, कुलदीप सोनी, सुभाष शाक्या, लक्की कामरेड, बलवंत राय, विपन शर्मा, कश्मीरी लाल, डॉ. मुकेश, सोनू सहगल, गौरव नारंग, जगदीश दुग्गल, गगन मल्होत्रा, विकास सिंगला, बंटी, मनित शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस मनाया, कहा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aX3UDt
via
बापू के विचार और आदर्श आज भी चुनौतियों से जूझ रहे विश्व के लिए प्रासंगिक : मोहन बापू के विचार और आदर्श आज भी चुनौतियों से जूझ रहे विश्व के लिए प्रासंगिक : मोहन Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.