
बठिंडा| बठिंडा-डबवाली रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही सहारा जनसेवा वर्कर संदीप गोयल व मनी कर्ण शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जख्मियों की पहचान विकास कुमार पुत्र तेज राम व हरी कृष्ण पुत्र नत्थू राम वासी ऊधम सिंह नगर के तौर पर हुई। वहीं बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक वृद्ध महिला यात्री अचानक बीमार हो गई और कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना प्राप्त होते ही सहारा जनसेवा वर्कर संदीप गोयल व मनी कर्ण शर्मा मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में पड़ी बीमारी महिला शकुंतला प|ी हरबंस लाल वासी फरीदकोट को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tZn9vJ
via
No comments: