
पटियाला | अध्यापकों के 6000 नए पदों को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। टीचराें की भर्ती के बाद किसी भी स्कूल में काेई पद खाली नहीं रहेगा। यह जानकारी िशक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने पाेलाे ग्राउंड में दी। वह जिला स्तरीय समागम में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे। समारोह में समाज सेवा, खेल, प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान करने वाली कुल शख्सियतों को सम्मानित किया गया। पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों और बैंड ने मार्च पास्ट किया। अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया। सांसद परनीत कौर, डीसी कुमार अमित, एसएसपी मंदीप सिंह सिद्धू, मेयर संजीव शर्मा बिट्टू आिद मौजूद रहे।
संबंधित खबरें-पेज 2 व 3 पर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RwYbwv
via
No comments: