
मौड़ बम कांड को गुजरे तीन साल हो चुके हैं। बम ब्लास्ट की बरसी पर मृतकों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। इस दाैरान बम ब्लास्ट में मारे गए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बलदेव सिंह ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है। विभिन्न लोगों ने बम ब्लास्ट की निंदा की और इसे कायराना हरकत करार दिया है। रमनदीप ने कहा प्रशासन को पीड़ितों की मदद और रखवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बम ब्लास्ट की घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही सभी घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाए। सुशील गर्ग ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। जिक्रयाेग है कि ब्लास्ट पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने व मांगों को लेकर बम कांड संघर्ष कमेटी ने आंदोलन शुरू किया गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने लोगों को शांत करने के लिए एक एम्बुलेंस मुहैया करवाई गई थी। आखिरकार पुलिस व प्रशासन के नकारात्मक रवैये से खफा होकर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा के बाद संघर्ष कमेटी ने रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस थाना के आगे धरना दिया और एम्बुलेंस पुलिस को वापस कर दी। गुरमेल सिंह ने कहा कि उनकी समस्याओं पर गौर नहीं किया गया। वहीं डीएसपी मनोज ने कहा पीड़ितों और घायलों की आर्थिक मदद के लिए रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज रहे हैं।
मौड़ बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, आरोपियों को पकड़ने की मांग
मृतकों के परिजन को सरकारी नौकरी व आर्थिक मदद का वादा पूरा नहीं किया
मौड़ बम ब्लास्ट में एक ही गली के चार मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। जिसके जख्म परिवार में आज भी गहरे हैं। तब से लेकर अब तक परिवार दर्द से नहीं उबरा। ब्लास्ट के बाद सरकार के बड़े-बड़े वादों को लेकर मृतक जपसीमरण के पिता खुशदीप सिंह का दर्द सामने आ गया। जपसिमरन के दादा डाॅक्टर बलवीर सिंह बोले ब्लास्ट के दिन शाम को धमाके से पहले बेटा खुशदीप ने सभी बच्चों को घर जाने के लिए कहा था। लेकिन जपसीमरण और दूसरे बच्चे नहीं गए। काश की वह पापा के कहने पर चले जाते तो आज हमारे बीच होता। उन्होंने कहा कि ब्लास्ट के बाद डीसी बठिंडा ने मृतकों के एक परिजन को सरकारी नौकरी, घायलों की आर्थिक सहायता का वादा दिया था। लेकिन इसके बाद कोई नहीं आया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OhEpTU
via
No comments: