
लाला लाजपत राय मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में छात्रों ने वसंत ऋतु का स्वागत पतंग उड़ाकर किया। कॉलेज के स्टाफ व विद्यार्थियों ने खुले आसमान में पतंग उड़ाई। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. चमनलाल सचदेवा ने कहा कि इस दिन पंचमी बहार के मौसम की शुरुआत का दिन है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर ज्ञान में बढ़ाने की अरदास की जाती है। प्रोजेक्ट इंचार्ज चमकौर सिंह ने बताया कि वसंत ऋतु के आने से चारों और हरियावल होनी शुरू हो जाती है। कॉलेज में बसंत पंचमी का पर्व मनाते हुए सबका लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vCxoq7
via
No comments: