Breaking News

test

ऑपरेशन को आए मरीज को ऑर्थो डॉक्टर ने लगाया एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, मौत

पठानकोट.सिविल अस्पताल में स्कूटी से गिरकर जख्मी हुए निर्मल कुमार की जांघ का ऑपरेशन करने से पहले ऑर्थो डाक्टर ने खुद ही उसे एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद एनेस्थीसिया डा.नेहा ने रिजाइन कर दिया। मृतक के बेटे ने इस मामले की शिकायत सेक्रेटरी पंजाब मेडिकल कौंसिल, हेल्थ डायरेक्टर से की है। इसके बाद सेहत महकमे ने जांच बैठा दी है।

बता दें कि निर्मल कुमार डाकखाना चौक में स्कूटी से गिर गए थे और टांग फ्रैक्चर हो गई थी। उनको 23 दिसंबर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां ऑर्थो डा. विशाल कोहली ने ऑपरेशन करने को कहा। एनेस्थीसिया डा. नेहा ने 24 दिसंबर को ऑपरेशन का समय दिया था।

धीरज ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया डाक्टर मौजूद थीं लेकिन कहीं चली गईं इसपर डाॅ. विशाल ने खुद एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा दिया। डा.विशाल ने कहा इस मामले में एसएमओ जानकारी देंगे। एसएमओ डा.भूपिंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत आई है और जांच की जा रही है।

इंजेक्शन लगाने के बाद डॉक्टर ने कहा, दूसरे अस्पताल जाओ
मृतक के बेटे ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद डा. विशाल ने पिता से कहा अस्पताल में आईसीयू नहीं है। इसलिए दूसरे अस्पताल में जाओ।इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरज ने कहा कि पिता की मौत के सदमे में 6 दिन बाद दादी राजरानी नंदा भी चल बसी थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक निर्मल कुमार (फाइल)।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37NX7u4
via
ऑपरेशन को आए मरीज को ऑर्थो डॉक्टर ने लगाया एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, मौत ऑपरेशन को आए मरीज को ऑर्थो डॉक्टर ने लगाया एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, मौत Reviewed by Dibyendu on 16:38 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.