Breaking News

test

बेरिंग यूनियन कॉलेज में स्टूडेंट्स को वोट के अधिकार की दी जानकारी

बटाला | बेरिंग यूनियन क्रिश्चियन कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय वोटर दिवस प्रिंसिपल एडवर्ड मसीह के नेतृत्व में मनाया। प्रिंसिपल एडवर्ड मसीह ने कहा कि बच्चों को अपने वोट का हक पहचानना चाहिए और उनको वोट डालनी चाहिए, जो उनके सुख-दुख और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए तैयार रहते हैं। इससे एक अच्छे समाज की स्थापना हो सकती है। डॉ. ललित कुमार मुखी राजनीतिक शास्त्र विभाग ने कहा कि बच्चों को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोकतंत्रीय प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। डॉ.डेविड मुखी हिंदी विभाग ने कहा कि हमें सूझ-बूझ से वोट डालना चाहिए, न कि किसी के भ्रम या दबाव में। इस मौके प्रो.सविता, डॉ.अंजू, प्रो.किरण, प्रो.अनू, प्रो.जगनदीप, प्रो.जेपी सिंह, प्रो.सुनीता, प्रो.जतिंदर कौर, प्रो.रीतू, प्रो.अमन, प्रो.मुस्कान व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Batala News - students informed about the right to vote in bering union college


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S3QQUj
via
बेरिंग यूनियन कॉलेज में स्टूडेंट्स को वोट के अधिकार की दी जानकारी बेरिंग यूनियन कॉलेज में स्टूडेंट्स को वोट के अधिकार की दी जानकारी Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.