Breaking News

test

कैप्टन से बोले सांसद-चुनाव आने वाले हैं; 3 साल में बड़े वादे पूरे नहीं, विकास भी धीमा

चंडीगढ़.केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर कांग्रेसी सांसदों की बुलाई गई प्री बजट मीटिंग के दौरान पंजाब भवन के बंद कमरे में सांसद प्रदेश सरकार द्वारा लोगों से किए वादे, विकास कार्य की धीमी रफ्तार व योजनाएं सिरे नहीं चढ़ाए जाने पर अपनी ही सरकार से नाराज नजर आए। कई सांसदों ने स्पष्ट कहा, अगर पंजाब में दोबारा कांग्रेस सरकार लानी है तो सरकार को वादों पर खरा उतरना होगा।

उनका कहना था, सरकार को 3 साल होने वाले हैं और विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बचा लेकिन विकास की रफ्तार धीमी है। मीटिंग में राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा बोले- कैप्टन साहब, अजे वी सड़कां ते दौड़दे ने रेत माफिया दे ट्रक। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चुप्पी साधे रखी। सांसदों ने कहा, लोगों मेंं सरकार की छवि सुधारने की जरूरत है। सीएम ने सभी सांसदों को सुना व माइनिंग व दूसरे मुद्दों पर उचित कार्रवाईका आश्वासन दिया।

मीटिंग शुरू होते ही सांसदों ने एमएसपी का मुद्दा उठाया और कहा, इसके खत्म होने से सबसे जयादा नुकसान किसान को होगा। माइनिंग, ट्रांसपोर्ट माफिया, बिजली के दामों, शराब तस्करी सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर सांसदों के उठाए सवालों पर सरकार की ओर से अधिकारियों ने जवाब भी दिए।मीटिंग में रवनीत बिट्‌टू को छोड़ सभी सांसद मौजूद थे।

सीएम को चेताया-अवैध माइनिंग को लेकर हो रही बदनामी

सांसदों की मीटिंग में सबसे ज्यादा देर एमएसपी और माइनिंग के मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। एमएसपी पर 50 से 55 मिनट और माइनिंग पर 35 से 40 मिनट तक चर्चा हुई। मीटिंग के दौरान कई सांसदों ने अपने इलाके में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर इस बैठक में अपनी भड़ास निकाली। सांसद जसविंद्र सिंह डिंपा,मोहम्मद सदीक और प्रताप बाजवा ने सीएम को बताया कि सूबे में हो रही अवैध माइनिंग की वजह से सूबा सरकार की बदनामी हो रही है।

सांसदों ने कहा कि सूबे में रोपड़, पठानकोट से लेकर पूरे सूबे में अवैध माइनिंग धड़ल्ले से हो रही है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सांसदों ने कहा कि जिस तरह से पिछली सरकार में अवैध माइनिंग चल रही थी अब भी उसी तरह से माइनिंग चल रही है। इससे सरकार के कार्रवाई के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

शराब तस्करी से सरकार को करोड़ों का नुकसान

  • प्रताप बाजवा ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ व राजस्थान से शराब की तस्करी हो रही है। जो शराब पंजाब में नहीं बनती और तस्करी के जरिए आ रही है उससे सरकार को कई सौ करोड़ का नुकसान हो रहा है।
  • सांसद शमशेर सिंह दुल्लो और मोहम्मद सदीक ने कहा कि पिछली सरकार में जिस तरह ट्रांसपोर्ट माफिया काम कर रहा था वैसे ही अभी भी कर रहा है। उन्होंने कहा अगर बादल परिवार का ही जिक्र किया जाए तो उन्होंने 5-7 बसें और ले ली होगी।
  • बाजवा ने कहा सरकार मंथन करे कि ट्रांसपोर्ट व माइनिंग पॉलिसी पर स्टे क्यों लगा था। इसके अलावा कोर्ट में जिन राजनैतिक लोगों के नाम तस्करी में शामिल हैं उसके बारे में एसटीएफ चीफ हाईकोर्ट में बंद लिफाफे देकर आए थे, सरकार ने उसे अभी तक खुलवाया क्यों नहीं।

लोकसभा में एसवाईएल, शिक्षा व वजीफे का मुद्दे उठाएं सांसद

सीएम ने 31 हजार करोड़, एसवाईएल, बच्चों के वजीफे, शिक्षा के मुद्दे सांसद लोकसभा में जोरशोर से उठाएं। ताकि इन मुद्दों का जल्दी हल हो और पंजाब के पक्ष में इसके नतीजे आए। इसके अलावा विशेष पैकेज का मुद्दा भी उठाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आम बजट को लेकर बुलाई गई पंजाब के कांग्रेस सांसदों की बैठक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ObGqkf
via
कैप्टन से बोले सांसद-चुनाव आने वाले हैं; 3 साल में बड़े वादे पूरे नहीं, विकास भी धीमा कैप्टन से बोले सांसद-चुनाव आने वाले हैं; 3 साल में बड़े वादे पूरे नहीं, विकास भी धीमा Reviewed by Dibyendu on 17:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.