Breaking News

test

एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर सामान लाद ले गए 5 चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

जालंधर. जालंधर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में गणतंत्र दिवस पर चोरी की वारदात सामने आई है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच गोदाम के ताले तोड़ अंदर घुसे पांच लोगों ने 1 घंटे से भी कम वक्त में रेहड़े पर दो बार सामान लादकर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और गाेदाम के मालिकान के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि शक परिचित पर ही जताया जा रहा है।

घटना 25 जनवरी की रात फगवाड़ा गेट स्थित स्काइलाइन इंटरप्राइजेज में घटी। इस बारे में सेंट्रल टाउन में रह रहे गोदाम के मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि 25 जनवरी की रात को वह लुधियाना रिश्तेदार के घर किसी समारोह में गए हुए थे। रविवार 26 जनवरी को वापस आने के बाद गोदाम से जरूरी सामान लेने गए तो देखा कि दरवाजों के कुंडे उखड़े हुए हैं। अंदर से गीजर, कॉपर पाइप, साइकिल, स्टेबलाइजर सहित अन्य सामान गायब था। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो पता चला कि रात 1:30 बजे पांच लोग गोदाम में दाखिल हुए। ये लोग 2:07 बजे एक रेहड़े पर कुछ सामान लादकर ले गए और दोबारा 3 बजे आए और 3 बजकर 7 मिनट पर दूसरी बार रेहड़े पर सामान लादकर ले गए।

हरप्रीत सिंह के मुताबिक चोर भेदी ही लग रहे हैं, जिन्हें उनके शहर में नहीं होने के बारे में जानकारी थी। उन्हें यह भी पता था कि गोदाम में कितना सामान पड़ा है, इसीलिए पूरी आजादी के साथ आए और दो बार रेहड़ा भरकर का समान ले गए। उन्होंने बताया कि लगभग 2 लाख का सामान चोरी हुआ है। उधर, थाना प्रभारी रशमिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हासिल कर चोरों की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जालंधर में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी की वारदात के बाद जानकारी लेती पुलिस टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RwSw9L
via
एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर सामान लाद ले गए 5 चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात एक घंटे में गोदाम से दो बार रेहड़े पर सामान लाद ले गए 5 चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात Reviewed by Dibyendu on 03:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.