
हाजीपुर | थाना हाजीपुर के अंतर्गत पड़ते गांव हंदवाल में एक गुज्जर 3 साल से एक मंदबुद्धि मजदूर से काम करवा रहा था अौर उसे कोई मेहनताना नहीं दे रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सेवादार गुज्जर के डेरे में पहुंचे तो पाया कि गुज्जर ने अपने डेरे पर रखे मंदबुद्धि मजदूर रामू निवासी बिहार से काम तो करवा रहा है लेकिन 3 वर्ष से कोई वेतन नहीं दे रहा। वह उससे केवल खाने पर ही काम करवा रहा था। इस पर कमेटी ने गुज्जर से बात करके 10 दिन के भीतर मजदूर का बैंक में खाता खुलवा 3 वर्ष का वेतन जमा करवाने और मजदूर को उसके गांव में पारिवारिक सदस्यों से मिलाने के लिए कहा। कमेटी ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो वह कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। इस पर गुज्जर ने खाता खुलवाने अौर मजदूर को बिहार में उसके पारिवारिक सदस्यों से मिलाने का वादा किया। कमेटी के दविन्द्र सिंह खालसा ने बताया कि हाल ही में फतेहपुर कुल्लीयां के एक गुज्जर से दो मंदबुद्धि बंधुआ मजदूरों को छुड़वाया गया था अौर गुज्जर पर थाना हाजीपुर में केस दर्ज करवाया गया था। यहां गुरमुख सिंह हिमाचल प्रदेश, लखविंदर सिंह नंगल लबाणा, दलजीत सिंह भदास, इन्द्रजीत सिंह उच्ची बस्सी, गुरविंदर सिंह हाजीपुर, रणवीर सिंह, निरवैर सिंह बोदल भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RuEyoT
via
No comments: