Breaking News

test

राष्ट्रीय वोटर दिवस पर लोगों को बांटे वोटर कार्ड

राष्ट्रीय वोटर दिवस के उपलक्ष्य में शहर के पोलिंग बूथों पर समागम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोगों को वोटर कार्ड भी दिए गए और लोगों को अपनी वोट का प्रयोग ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस संबंध में शहर के पोलिंग बूथों पर हुए समागम दौरान शहर के नए वोटर धारकों को वोट कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर पार्षद गौरव गुप्ता ने वोटर कार्ड वितरित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार दिया है। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी वोट का सही प्रयोग करे तो भारत भी विकासशील देशों से किसी भी पक्ष से पीछे नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अपने वोट का गलत हाथों में दे देते हैं जिसका खमियाजा लोगों को बाद में भुगतना पड़ता है। उन्होंने नए वोट कार्ड वितरित करते हुए लोगो को वोट का प्रयोग ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

शहर के पोलिंग बूथों पर हुए समागम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RX4LeD
via
राष्ट्रीय वोटर दिवस पर लोगों को बांटे वोटर कार्ड राष्ट्रीय वोटर दिवस पर लोगों को बांटे वोटर कार्ड Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.