
स्थानीय बाबा बलराज मंदिर बलाचौर में 15वें वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं बसंत पंचमी भंडारे के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। श्यामा श्याम संकीर्तन मंडली नवांशहर वालों ने भजन संध्या में भजनों से प्रभु महिमा का गुणगान किया। मंडली के परविंदर बत्तरा ने गुरु चरणन बिना कुछ न भावे, दरबार में राधा रानी के दुख दर्द मिटाए जाते हैं, मन चल रे वृंदावन धाम राधे राधे गाएंगे श्यामा श्यामा गाएंगे, मेरी विनती है इतनी राधा रानी कृपा बरसाए रखना आदि भजनों पर सारी रात श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान राधा-कृष्ण जी की बहुत ही सुंदर झांकी निकाली गई। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान महंत कृपा दास, बाबा बलराज मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश कुमार राणा, पूर्व नगर कौंसिल प्रधान राणा रणदीप कौशल, एडवोकेट अमरदीप कौशल, सुभाष राणा, बॉबी राणा, मास्टर जगदीश राणा, मास्टर कमल पाल, बिट्टू राणा, गगन राणा, प्रदीप नागपाल, हरविंदर पाल सिंह, पाली राणा, बब्बू राणा एडवोकेट पुष्पा राणा, मंगा राणा, बिट्टा राणा, ललित राणा, पंडित योगेश पचौरी, सुखदेव जंडा, विशाल राणा, डाक्टर सुनील पाठक, विशु राणा, भीम सिंह राणा, मास्टर किशन सिंह राणा, जगदीश कपिल, नवीन मोदगिल, पवन शर्मा व श्रद्धालु मौजूद रहे।
15वें वार्षिक मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालुगण।
श्री राधे-कृष्ण का गुणगान करते हुए परविंदर बत्तरा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u85C4e
via
No comments: