Breaking News

test

कुराली के वार्ड 9 में नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू

वार्ड 9 में बिजली की सप्लाई में सुधार करने के उद्देश्य से स्थापित किए जाने वाले नए ट्रांसफार्मर का काम शुरू करवाया गया। कुराली विकास मंच के प्रधान बहादुर सिंह ओके ने काम की शुरुआत करवाते हुए पावरकॉम के अधिकारियों को आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय मार्ग के साथ लगती कॉलोनी में लगाए जाने वाले इस नए ट्रांसफार्मर का काम शुरू करवाने के बाद पार्षद बहादुर सिंह ओके ने बताया कि उनके वार्ड में आती कुछ कॉलोनियों की बिजली सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र के शेखपुरा फीडर के साथ जोड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कारण इन कॉलोनियों की बिजली सप्लाई आमतौर पर प्रभावित रहती थी। उन्होंने कहा कि अब नया ट्रांसफार्मर लगने के साथ यह कॉलोनियां भी शहरी फीडर के साथ जुड़ जाएगी और लोगों को बिजली के कटों से राहत मिलने के साथ-साथ सही वोल्टेज भी मिल सकेगी। बहादुर सिंह ओके ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों में लग जाएगा और जल्दी ही चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कारण वार्ड वासियों को अागे आ रही गर्मियों के मौसम में बिजली सप्लाई के साथ संबधित किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। इसी दौरान पावरकॉम के स्थानीय उप-मंडल के एसडीओ रणधीर सिंह ने बताया कि कॉलोनी वासियों की जरूरत को देखते हुए ही आईपीडीएस स्कीम तहत नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है जिसके साथ वार्ड 9 में आती कॉलोनियों के सैकड़ों घरों को सुविधा मिलेगी। इसी दौरान कॉलोनी वासियों रणधीर सिंह, काका सिंह और अन्य ने कॉलोनी में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कुराली विकास मंच के प्रधान और पार्षद बहादुर सिंह ओके सहित पावरकॉम के य|ों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, सुखचैन सिंह, भाग सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुराली वार्ड नंबर 9 में ट्रांसफार्मर का काम शुरू करवाते हुए कुराली विकास मंच के प्रधान बहादुर सिंह ओके और अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kurali News - construction of new transformers started in ward 9 of kurali


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vvklXw
via
कुराली के वार्ड 9 में नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कुराली के वार्ड 9 में नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.