Breaking News

test

गाड़ी का काटा चालान, रसीद पर 30 की बजाय लिखी 31 तारीख

आनंदपुर साहिब|श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के मनाए गए विवाह पर्व समागमों मौके मोहाली से गुरुद्वारा गुरु का लाहौर (हि.प्र.) में अपनी कार में माथा टेकने आए बुजुर्ग जोड़े का हिमाचल पुलिस ने चालान काट दिया। दिलचस्प बात यह है कि चालान रसीद पर 30 की जगह 31 तारीख डाल दी गई। मोहाली निवासी हरचरनदीप सिंह ने बताया कि वह गुरु गोबिंद सिंह के विवाह पर्व समागमों मौके प|ी मनजीत कौर के साथ अपनी कार में गुरुद्वारा गुरु का लाहौर में माथा टेकने आए थे। वापसी पर गुरुद्वारा सेहरा साहिब माथा टेकने के लिए सड़क की साइड पर गाड़ी खड़ी करके ऊपर चढ़ाई पर बने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए चले गए। वापसी में पुलिस ने चालान काट दिया जिस पर 30 की बजाय 31 तारीख डाल दी। इस संबंधी कोट कहलुर हिमाचल प्रदेश के एसएचओ ने कहा कि परेशान करने वाली बात गलत है। चालान ठीक बै बस तारीख गलत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RI0s8n
via
गाड़ी का काटा चालान, रसीद पर 30 की बजाय लिखी 31 तारीख गाड़ी का काटा चालान, रसीद पर 30 की बजाय लिखी 31 तारीख Reviewed by Dibyendu on 18:08 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.