Breaking News

test

पुलिस की टो-वैन जो सिर्फ अपनों के ही काम आती है, बाकी शहर राम भरोसे

शहर में ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़कों पर राॅन्ग पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिखावा किया जा रहा है। आलम यह है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के मुख्य मार्गों की सड़कों पर टो-वे जोन घोषित करके नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही बोर्ड पर दर्शाया गया है कि अगर कोई वाहन चालक नो पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करता है तो उसे गाड़ी सीधा टो करके थाने पहुंचा दी जाएगी। लेकिन इन गाड़ियों को टो करके लिए मोहाली पुलिस की टो-वैन ही फ्री नहीं होती है।

मोहाली पुलिस के पास शहर में मात्र एक ही टो-वैन है जो कि अपनों की सेवा करने में या अफसरों की आंखों के सामने रहने में ही व्यस्त रहती है। सोमवार को मोहाली पुलिस की पीसीआर नंबर 22 खराब हो गई, जिसे टो करके मैकेनिक तक पहुंचाने के लिए टो-वैन स्पेशल फेज-6 के बाबा बंदा सिंह बहादुर बस टर्मिनल के पास बुलाई गई जो पीसीआर को टो करके मैकेनिक तक लेकर गई। वहीं फेज-7 की मार्केट के सड़क किनारे नो पार्किंग में गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी थी। लेकिन ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टो-वैन के पास समय ही नहीं था। इन पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37AmkrN
via
पुलिस की टो-वैन जो सिर्फ अपनों के ही काम आती है, बाकी शहर राम भरोसे पुलिस की टो-वैन जो सिर्फ अपनों के ही काम आती है, बाकी शहर राम भरोसे Reviewed by Dibyendu on 18:16 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.