
अमरगढ़|पुलिस स्टेशन अमरगढ़ के एसएचओ राजेश मल्होत्रा की अगुआई में सदर थाना अहमदगढ़, सिटी अहमदगढ़, जोड़े पुल चौकी और थाना अमरगढ़ के भारी पुलिस बल द्वारा नशा तस्करों के साथ सख्ती से निपटने और,बागड़िया में चल रहे नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए गांव में ट्रैप लगाकर सख्ती के साथ चेकिंग की गई। इस दौरान डीएसपी करणवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा गांव के अंदर दाखिल होने वाली हर आने-जाने वाली गाड़ियों और चालकों को रोककर सख्ती के साथ चेकिंग की गई परंतु किसी भी प्रकार की नशे की कोई सामग्री पुलिस के हाथ नहीं लगी। इस मौके पर डीएसपी करणवीर सिंह ने बताया कि गांव बागड़िया में चोरी-छिपे हो रहे नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस का साथ दें, अगर कोई भी व्यक्ति नशे संबंधी पुलिस को कोई सूचना देता है तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। मौके पर मौजूद गांव के व्यक्तियों ने कहा कि पुलिस द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन से कुछ दिनों तक नशे का कारोबार कम तो जरूर होगा परंतु कुछ दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे ही होंगे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/316KV4Y
via
No comments: